5 बातें जो SmackDown के एपिसोड द्वारा WWE ने इशारों-इशारों में बताई
5 बातें जो SmackDown के एपिसोड द्वारा WWE ने इशारों-इशारों में बताई

5 बातें जो SmackDown के एपिसोड द्वारा WWE ने इशारों-इशारों में बताई

SmackDown का एपिसोड SmackDown का एपिसोड शानदार रहा। WWE ने इस एपिसोड के लिए कई सारी बड़ी चीज़ें तय कर दी थी। WWE ने दो बड़े चैंपियनशिप मैच बुक किये और कुछ अन्य स्टोरीलाइन भी आगे बढ़ते हुए नजर आयी। एक चौंकाने वाला हील टर्न भी देखने को मिला। इसके आलावा ब्रे वायट का फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट भी देखने को मिला। WWE धीरे-धीरे अपने शोज़ को ज्यादा रोचक बना रहा है। कुछ समय पहले तक ब्लू ब्रांड के एपिसोड ज्यादा रोचक नहीं रहते थे और फैंस इस चीज़ से काफी ज्यादा नाराज रहते थे। इस हफ्ते WWE ने एक सॉलिड शो देने की कोशिश की। WAIT WHAT!?!#SmackDown #ShortyG @BaronCorbinWWE @SuperKingofBros @WWEGable pic.twitter.com/s7LLiCdY2E — WWE (@WWE) August 1, 2020 ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2020 : 3 बड़े मैच जो इस इवेंट में देखने को मिल सकते हैं SmackDown के एपिसोड में WWE ने भले ही कई सारी चीज़ें बताई हो लेकिन कुछ ऐसी बातें भी है जो WWE ने इशारों में बताई। अक्सर WWE अपने एपिसोड में कुछ बड़ी चीज़ों के हिंट देता है और इस हफ्ते भी WWE ने कुछ बड़ी चीज़ों के संकेत दिए। इसलिए आइये 5 चीज़ों के बारे में बात करते हैं जो WWE ने SmackDown के एपिसोड द्वारा इशारों-इशारों में बताई है। 5- SmackDown में शॉर्टी जी का हील टर्न Money talks...#SmackDown #ShortyG @BaronCorbinWWE @WWEGable pic.twitter.com/SWFDKaQtTH — WWE (@WWE) August 1, 2020 SmackDown के एपिसोड में शॉर्टी जी और किंग कॉर्बिन बैकस्टेज नजर आए थे और लग रहा था कि दोनों की पुरानी दुश्मनी फिर शुरू होने वाली है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शॉर्टी जी ने किंग कॉर्बिन को बचाते हुए मैट रिडल पर हमला किया। किसी ने इस चीज़ की उम्मीद नहीं की थी। WWE ने इस हील टर्न से बताया है कि वो शॉर्टी जी को हील के रूप में मौका देना चाहते हैं। थोड़े समय बाद शॉर्टी जी और किंग कॉर्बिन की जोड़ी टैग टीम डिवीजन में नजर आ सकती है। WWE का ये निर्णय अच्छा साबित हो सकता है और इससे शॉर्टी को टिवी पर पर्याप्त समय भी मिलेगा। बेबीफेस के रुप में शॉर्टी जी ने बढ़िया काम नहीं किया और अब हील के रूप में भी उन्हें एक दूसरा मौका दिया है। ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपना पहला मैच हारा लेकिन फिर भी वो वर्ल्ड चैंपियन बने 4- SmackDown में दो स्टोरीलाइन शुरू हुई 😮 😮 😮 😮#SmackDown @SonyaDevilleWWE @WWE_MandyRose pic.twitter.com/3N7K4TCdYv — WWE (@WWE) August 1, 2020 SmackDown के एपिसोड में WWE ने सोन्या डेविल और मैंडी रोज़ की स्टोरीलाइन को जारी रखा। WWE ने इस दुश्मनी की शुरुआत मिस्ट्री हैकर से की थी और इसका संभावित अंत भी उसी तरह देखने को मिल सकता है। इसके आलावा जब ओटिस और टकर, मैंडी पर हुए हमले के बाद उन्हें चेक कर रहे थे तो द मिज़ और जॉन मॉरिसन वहां इंटरव्यू में इन सब चीज़ों का मजाक बना रहे थे। इसके बाद टकर ने उन्हें भगा दिया था। WWE ने यहां से दो फ्यूड्स की शुरुआत होने के संकेत दिए है। 3- SmackDown में ग्रेन मेटालिक को एक और टाइटल के लिए मौका मिलेगा 👀 👀 👀#SmackDown @WWECesaro @ShinsukeN @LuchadorLD @WWEGranMetalik pic.twitter.com/3ICmqENDwx — WWE (@WWE) August 1, 2020 SmackDown के एपिसोड में ग्रेन मेटालिक ने एक शानदार मुकाबला लड़ा था। इस इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप मैच में एजे स्टाइल्स ने मेटालिक को हराकर अपने टाइटल को रिटेन कर लिया था। इसके आलावा बैकस्टेज ग्रेन मेटालिक और लिंसे डोराडो की मुलाकात टैग टीम चैंपियंस से हुई थी। WWE ने यहां से टीज़ किया है कि मेटालिक और उनके साथी को एक और टाइटल के लिए मौका मिलेगा। ये भी पढ़ें:- 8 चौंकाने वाले सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना को सिंगल मैच में हराया है 2- SmackDown में जैफ हार्डी की स्टोरीलाइन का अंत हो गया है? "@JEFFHARDYBRAND is not my problem any more... and that's bad news for the #SmackDown locker room." @WWESheamus pic.twitter.com/wzwbFioRcE — WWE (@WWE) August 1, 2020 SmackDown में जैफ हार्डी का एक सैगमेंट देखने को मिला और उनके प्रोमो से साफ पता चल रहा था कि अब वो शेमस के साथ स्टोरीलाइन से अलग हो चुके हैं। इस चीज़ पर खुद शेमस ने बैकस्टेज मुहर लगाई। WWE ने इस तरह इशारों में बताया कि अब दोनों स्टार्स किसी नई स्टोरीलाइन की और जाएंगे। ये एक अच्छी चीज़ रह सकती है। 1- SmackDown में एलेक्सा ब्लिस पर क्यों हुआ बुरी तरह हमला? He's here...#SmackDown #TheFiend @WWEBrayWyatt @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/vEcusDbBZ6 — WWE (@WWE) August 1, 2020 SmackDown के मेन इवेंट के बाद निकी क्रॉस ने गुस्से में एलेक्सा ब्लिस को धक्का दे दिया था और वहां से चली गयी थी। इसके बाद द फीन्ड ने एंट्री की और एलेक्सा पर हमला किया। इस चौंकाने वाली चीज़ से WWE संकेत देना चाहता है कि एलेक्सा ब्लिस असल में वायट और ब्रॉन की दुश्मनी में बड़ा किरदार निभाएंगी। WWE ने दोनों की दुश्मनी को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए एलेक्सा ब्लिस का उपयोग किया। ये भी पढ़ें- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 31 जुलाई 2020-www.sportskeeda.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in